पाकिस्तान ने एलओसी पर एक बार फिर सीज़फायर का उल्लघंन किया और बिना किसी उकसावे के स्नाइपर्स द्वारा भारतीय चौकी पर हमला किया गया। जिसमें सेना का 2 जवान घायल हो गये। जिनकी पहचान राष्ट्रीय रायफल के दीपो विशुनाथ और एम वलीम के तौर पर हुई है। घटना बारामुला में उड़ी सेक्टर के कमालकोट इलाके की है। जहां पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू की।
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी हमला किया। खबर लिखे जाने तक एलओसी पर शेलिंग चल रही थी।