रक्षा के क्षेत्र में भारत ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहा है बल्कि नीत नई बुलंदियों को भी छू रहा है। अक्सर दुर्गम ऊँची पहाड़ियों पर देश की रक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों तक रसद, हथियार, दवा पानी जैसी बुनियादी चीजें पहुंचाने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता था। हालाँकि हेलीकाप्टर के जरिये इन वस्तुओं को पहुंचाने का काम तो किया जाता रहा लेकिन उसमें भी अनेक तरह की मुसीबते उठानी पड़ती हैं। लेकिन अब सेना की यह समस्या भी दूर हो चुकी है। दरअसल भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के हवलदार वरिंदर सिंह ने एक बेहद ही अत्याधुनिक ड्रोन (Indian Army has developed a 'Multipurpose Octocopter) को डिजाइन किया है। इस ड्रोन का नाम दिया गया है 'मल्टीपरपज़ ऑक्टोकॉप्टर'।
वरिंदर सिंह को राष्ट्रपति ने भी किया सम्मानित
' Multipurpose Octocopter' जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि इस ड्रोन के जरिये कई तरह के काम आसानी से किये जा सकेंगे। अक्सर जम्मू कश्मीर या अन्य सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद से निपटने के दौरान आमने सामने की लड़ाई में हमारे जवानों को बलिदान देना पड़ता है। लेकिन अब इस Multipurpose Octocopter ड्रोन के जरिये दुश्मनों का काम तमाम करना बेहद आसान हो जाएगा। ये 'मल्टीपरपज़ ऑक्टोकॉप्टर' कई मायनों में बेहद ख़ास है। ये ना सिर्फ हाई एल्टीट्यूड एरिया में सैनिकों के लिए रसद, हथियार, दवा-पानी पहुंचाने का काम करेगा, बल्कि इस ड्रोन के इस्तेमाल से देश के दुश्मनों का भी काम तमाम किया जा सकेगा। सेना की सिख रेजिमेंट के हवलदार वरिंदर सिंह ने इस अत्याधुनिक ड्रोन के बारे में बताते हुए कहा यह ड्रोन कई मायनों में बेहद उपयोगी है। यह दुश्मनों पर हमला करने से लेकर ऊंचाई वाले इलाके में तैनात सेना के लिए जरुरी सामानों की आपूर्ति करने में सक्षम है। साथ ही दुश्मन के हथियार डिपो में बम गिराकर उसे तबाह कर सकता है। हवलदार वरिंदर सिंह को उनकी इस सफलता के लिए इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया गया है।
'मल्टीपरपज़ ऑक्टोकॉप्टर' की विशेषता
1. पलक झपकते देश के दुश्मनों को ख़त्म करने में सक्षम।
2. 'मल्टीपरपज़ ऑक्टोकॉप्टर' की मदद से AK-47 जैसे घातक हथियारों से दुश्मनों को ढेर किया जा सकता है।
3. यह ड्रोन निगरानी या जासूसी के अलावा ग्रैनेड दागने में भी है सक्षम।
4. यह हवाई टारगेट के साथ एंगेजमेंट करने लायक ड्रोन है। यानि दुश्मन के ड्रोन को आसानी से मार गिरा सकता है।
5. इसके अलावा दुश्मन के हथियार डिपो में बम गिराकर उसे तबाह करने में भी है सक्षम है।
6. हाई एल्टीट्यूड एरिया में सैनिकों के लिए रसद, हथियार, दवा-पानी भी पहुंचाने में है सक्षम
7. दुश्मन के हेलिकॉप्टर पर चुपके से हमला कर सकता है।
8. इसके अलावा यह सर्विलांस ऑपरेशन को पूरा कर सकता है।
9. इसमें लाइव कैमरा फीड की व्यवस्था है जिससे कि इसे लाइव मॉनिटर किया जा सकता है।
10. AK-47 जैसे कई अन्य घातक असॉल्ट राइफल दाग सकता है।
11. इसके इस्तेमाल से जवानों की जान को कोई खतरा नहीं रहेगा।
12. इस अत्याधुनिक ड्रोन का ट्रायल मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं।