19 अप्रैल से एफिल टावर से भी ऊंचे पुल पर दौड़ेंगी ट्रेन ; कटरा से श्रीनगर तक सफर होगा आसान

05 Apr 2025 14:07:42
 
Train To Kashmir Vande bharat 19 April
 
 
नई दिल्ली से श्रीनगर की सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। 19 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।
 
 
कटरा से श्रीनगर: पहला चरण 
 
रेल मंत्रालय इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा कर रहा है। पहले चरण में वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से श्रीनगर के बीच चलाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में इसे नई दिल्ली से जोड़ा जाएगा। हालांकि दिल्ली से श्रीनगर तक कोई सीधी ट्रेन नहीं होगी। यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ेगी।
 
 
 
 
कटरा में 3 घंटे की सख्त सुरक्षा जांच
 
कटरा में यात्रियों की सघन जांच होगी। प्लेटफॉर्म से बाहर आकर एक विशेष लाउंज में यात्रियों की ID वेरिफिकेशन, लगेज स्कैनिंग और अन्य सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके लिए स्टेशन पर 3 से 6 आधुनिक स्कैनर और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे। जांच के बाद यात्री फिर से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आकर दूसरी ट्रेन पकड़ेंगे।
 
 
यात्रा की समय-सारणी
 
 
* कटरा से श्रीनगर: सुबह 8:10 बजे प्रस्थान, दोपहर 11:20 बजे आगमन
 
* श्रीनगर से कटरा वापसी: दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान, दोपहर 3:55 बजे आगमन 
 
 
संभावित किराया
 
 
* AC चेयर कार: ₹1500 - ₹1600 प्रति यात्री
 
* एग्जीक्यूटिव चेयर कार: ₹2200 - ₹2500 प्रति यात्री
 
(नोट: यह प्रारंभिक अनुमान है। आधिकारिक घोषणा उद्घाटन से पहले की जाएगी।) 
 
 
ट्रेन का रूट 
 
श्रीनगर → अवंतिपोरा → अनंतनाग → काजीकुंड → बनिहाल → रामबन → कटरा
 
🚄 दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज – ट्रेन एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचे 359 मीटर ऊंचे ब्रिज से गुज़रेगी।
 
🌉भारत का पहला रेलवे केबल ब्रिज– अंजी खाद में बना यह केबल ब्रिज ट्रेन रूट का हिस्सा है।
 
🛤️ भारत की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल – रामबन में बनी 12.75 किलोमीटर लंबी सुरंग से ट्रेन गुज़रेगी।
 
 
 
 
 
हर मौसम में ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
 
इस ट्रेन को विशेष एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से लैस किया गया है:
 
 
* हीटेड वॉटर टैंक और पाइपलाइन – ठंड में पानी जमने से रोकने की तकनीक
 
 
* ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंडशील्ड – बर्फ जमने से रोकने के लिए
 
 
* कोच और टॉयलेट में हीटर – यात्रियों को माइनस तापमान में भी सुविधा
 
 
* 360 डिग्री घूमने वाली सीटें – सफर के दौरान बर्फीली वादियों, झीलों और पहाड़ों का दिलकश नज़ारा
 
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कटरा में ट्रेन बदलने और सुरक्षा जांच की दो मुख्य वजहें हैं:
 
1. ऊंचाई और तापमान का अंतर – यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखकर विश्राम ज़रूरी
 
2. श्रीनगर की संवेदनशीलता – यहां हर वाहन और व्यक्ति की सघन जांच ज़रूरी है
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0