"PSOs, SPOs को क्यूं मारते हो, उन्हें मारो जिन्होंने कश्मीर का सारी दौलत लूटी है"- राज्यपाल सत्यपाल मलिक

JKN-HND    21-Jul-2019
Total Views |
 
 
 
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज आतंकवाद के लिए हथियार उठाने वाले नौजवानों को संदेश देते हुए एक ऐसा बयान दिया जिस पर बवाल खड़ा हो गया। कारगिल लद्दाख टूरिज्म फेस्टिवल, कारगिल में बोलते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि- "ये जो लड़के बंदूक लिए फिज़ूल में अपने लोगों को मार रहे हैं, पीएसओ (Personal Security Officer) और एसपीओ (Special Police Officer) को मारते हैं। क्यों मार रहे हो इनको। उन्हें मारो जिन्होंने तुम्हारा मुल्क लूटा है। जिन्होंने कश्मीर की सारी दौलत लूटी है। इनमें से कोई मारा है कभी? बंदूक से कुछ हासिल नहीं होगा।"
 
 
 
दरअसल राज्यपाल सत्यपाल मलिक समझाने की कोशिश कर रहे थे, कि बंदूकों को कभी किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता। इसके लिए राज्यपाल ने श्रीलंका के लिट्टे का भी उदाहरण दिया कि कैसे वो भी खत्म कर दिये गये।
 
 
 
 
 
 
कारगिल का चौंमुखी विकास
 
 
राज्यपाल ने लद्दाख डिवीज़न के विकास के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल और लेह में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। इसीलिए ऐसे और टूरिज्म फेस्टिवल होने चाहिए।
 
 
कारगिल एयरपोर्ट के विकास के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताया कि 200 करोड़ रूपयों आवंटित कर दिये गये हैं। इससे न सिर्फ कारगिल 12 महीने देश के बाकी हिस्से से जुड़ा रहेगा। बल्कि टूरिज्म में भी जबरदस्त उछाल आयेगा।
 
 
इसके अलावा कारगिल में राज्यपाल ने 2 डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की, जिसमें एक वीमेन डिग्री कॉलेज होगा।
 
 
इसके अलावा 2500 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी कारगिल में लगाया जायेगा। जिसपर काम शुरू हो चुका है। इससे कारगिल में बिजली की समस्या जड़ से खत्म हो जायेगी।