आर्टिकल 35A और 370 हटाने के विरोध में खड़ी हुई कांग्रेस, J&K पॉलिसी एंड प्लानिंग ग्रुप मीटिंग में फैसला

JKN-HND    02-Aug-2019
 
 
जम्मू कश्मीर से संबंधित भारतीय संविधान का आर्टिकल 35A और 370 को हटाने की खबरों के बीच कांग्रेस भी उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के पाले में खड़ी हो गयी है। दिल्ली में J&K पॉलिसी एंड प्लानिंग ग्रुप की मीटिंग के बाद का कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि वो आर्टिकल 35A और 370 हटने नहीं देगी। कांग्रेस के इस ग्रुप में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, डॉ करण सिंह, पी. चिदम्बरम, अंबिका सोनी, ताकिर हामिद कर्रा, स्टेट कांग्रेस प्रेजीडेंट गुलाम अहमद मीर और रिंगज़िंग जोरा शामिल थे।