जम्मू कश्मीर राज्य का होगा पुनर्गठन, बनेंगे 2 केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख, जम्मू कश्मीर में दिल्ली की तरह विधानसभा होगी

JKN-HND    05-Aug-2019
 
 
 
भारत सरकार के अनुमोदन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 और 35A को हटा दिया है, और साथ ही जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करने का भी आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 2 केंद्र शासित प्रदेश बनेंगे, 1. जम्मू कश्मीर और 2. लद्दाख।
 
 
इसमें जम्मू कश्मीर में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की तरह विधानसभा भी होगी। लेकिन लद्दाख चंड़ीगढ़ की तरह केंद्रशासित प्रदेश होगा।  दोनों ही प्रदेशों के अलग-अलग उप-राज्यपाल होंगे। 
 
 
इसी के साथ दूसरे राज्य के लोगों को इन प्रदेशों में  वही अधिकार होंगे जैसे की अन्य राज्यों में होते हैं।